..................... Action Jackson has high octaine action sequences with Ajay Devgan, Sonakshi Sinha, Yami Gautam, Manasvi Mamgai and Kunaal Roy Kapur - Hindi Filmibeat

जानिए क्या है 'एक्शन जैक्सन' का सच?

आज एक बार फिर से फिल्ममेकर प्रभु देवा अपनी फिल्म 'एक्शन जैक्सन' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में लीड रोल अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, यामी गौतम, मनस्वी और कुणाल रॉय कपूर प्ले कर रहे हैं।

मार्च 2013 में प्रभु ने इस फिल्म को बनाने का ऐलान किया था अभिनेता अजय देवगन के साथ। यह फिल्म तेलुगू की सुपरहिट फिल्म डोकूडू की रीमेक है, जिसमें महेश बाबू ने लीड रोले प्ले किया था।

लेकिन अजय देवगन ने प्रभु से कहा कि वह नई स्क्रिप्ट पर ही काम करेंगे क्योंकि उनकी 'हिम्मतवाला' रीमेक ने बॉक्सऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा। जिसके बाद प्रभु ने कहानी पर अपनी कमल घिसी और अजय देवगन के साथ 'एक्शन जैक्सन' का निर्माण शुरू किया है। जिसकी शूटिंग अब शुरू हो गयी है और इस साल 6 जून को रिलीज होने के आसार हैं।

पहले इस फिल्म में अजय देवगन के अपोजिट जैकलीन फर्नाडिज को लेने की बात थी लेकिन जैकलीन को फिल्म 'किक' की वजह से फिल्म छोड़नी पड़ी और उनकी जगह सोनाक्षी को फाइनल किया गया।

जरूर देखें अजय देवगन को तस्वीरों में

इस फिल्म में कोरियोग्राफर प्रभु देवा के अलावा विष्णु देवा भी होगें तो वहीं एक्शन की कमान संभालेंगे आर.ऱवि वर्मन।

यह पहली बार है कि एक्शन किंग अजय देवगन प्रभु देवा के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन और कॉमेडी का तड़का लगा है। फिल्म में संगीत हिमेश रेशमिया दे रहे हैं। फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X