90 करोड़ की फिल्म है शिवाय, सबने छोड़ा अजय देवगन का साथ!
इस इंडस्ट्री में जितनी जल्दी लोगों को किसी का साथ मिलता है उतनी ही जल्दी छूटता भी है। अब अजय देवगन को ही ले लीजिए। वैसे तो इंडस्ट्री में अजय देवगन की पूछ उन फिल्मों के लिए होती है जिनमें उनका किरदार बिल्कुल दमदार और सॉलि़ड एक्टिंग वाला हो।
लेकिन पिछली कुछ फिल्मों से अजय देवगन ने बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं किया है और शायद यही कारण है कि लोग भी उनसे धीरे धीरे पीछा छुड़ा रहे हैं। बात हो रही है अजय देवगन के ड्रीम प्रोजेक्ट शिवाय की। दरअसल, इस फिल्म के लिए अजय देवगन ने बहुत ही ज़्यादा ख्वाब संजो लिए थे।
और अजय देवगन के इन ख्वाबों की कुल मिलाकर कीमत हो गई 90 करोड़। जी हां, ये तो हमने आपको बताया ही था कि अजय देवगन बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म बनाने वाले हैं लेकिन इस फिल्म का बजट है 90 करोड़। और यही कारण है कि अजय की फिल्म डिब्बा बंद हो गई।
खबर ये भी है कि अब काफी समय तक ये फिल्म नहीं बनने वाली है क्योंकि फिल्म के प्रोड्यूसर इरोज़ इंटरनेशनल ने भी फिल्म का बजट सुनकर अपने हाथ खींच लिए हैं। वहीं अजय को फिलहाल कोई भी दूसरा प्रोड्यूसर नहीं मिल रहा है। और खुद इतनी महंगी फिल्म को बनाना फिलहाल उनके बस से बाहर है। खासकर तब जब उनकी फिल्में 100 करोड़ क्लब में दूर दूर तक शामिल नहीं हो पा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
