2015 में ऋतिक, अजय और अक्षय लगाएंगे 600 करोड़ का चूना!

आजकल फिल्मों में हिट और फ्लॉप का चयन तो गायब ही हो गया है। कोई चीज़ अगर मायने रखती है तो वो है बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। 100 करोड़ के बाद आया 200 फिर 500 और अब तो ओवरसीज़ मिलाकर सीधा 600 करोड़ के भी दरवाज़े खुल गए हैं।

तो देखा जाए तो हर बड़ा एक्टर अब अपनी फिल्म से कम से कम 100 - 200 करोड़ तो कमा ही लेता है। इंडस्ट्री के A लिस्ट एक्टर्स में खान तिकड़ी के अलावा ऋतिक रोशन, अजय देवगन, अक्षय कुमार और रणबीर कपूर शामिल हैं। लेकिन 2015 में ना ऋतिक होंगे, ना अजय ना ही अक्षय!
ALSO READ: बेबी ने कैसी लूटी डॉली की डोली की कमाई

जी हां, ऋतिक फिलहाल मोहनजोदड़ो की शूटिंग में व्यस्त हैं तो अजय बादशाहो और शिवाय में। वहीं अक्षय के अगले प्रोजेक्ट के बारे में अभी किसी को खबर नहीं है। ऐसे में ये तो तय है कि अगले साल ये तीनों A लिस्ट सितारे परदे से गायब रहेंगे और इंडस्ट्री को लग जाएगा 600 करोड़ का चूना।

इसकी भरपाई हालांकि शाहरूख की दो फिल्में रईस और फैन और भाईजान सलमान की फिल्म बजरंगी भाईजान करेगी। वहीं इंडस्ट्री को ऐश्वर्या की वापसी से भी काफी उम्मीदें हैं तो रणबीर की बॉम्बे वेलवेट पर भी नज़रें टिकी हैं। पर अक्षय, अजय और ऋतिक के नाम के 600 करोड़ तो डूब ही गए पानी में!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X