तो क्या अजय देवगन की फिल्म 'एक्शन जैक्सन' चोरी की है?

जैसे ही प्रभु देवा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'एक्शन जैक्सन' का पहला लुक जारी हुआ, लोग चकित रह गये। फिल्म के पहले लुक फिल्म के हीरो अजय देवगन की बेयर बॉडी को दिखाया गया है, जो कि लोगों के बीच चर्चा का मुख्य कारण है।

लेकिन यहां हम आपको बताते हैं फिल्म के बारे में कुछ खास बातें। इस फिल्म के निर्देशक प्रभु देवा ने कहा था कि उनकी फिल्म एक्शन जैक्सन तेलुगू की सुपरहिट फिल्म डोकूडू की रीमेक है, जिसमें महेश बाबू ने लीड रोले प्ले किया था। लेकिन कुछ समय पहले हॉलीवुड स्टूडियो वार्नर ब्रदर्स की ओर से प्रभु देवा को कानूनी नोटिस भिजवाया गया था क्योंकि उनका कहना था कि 'एक्शन जैक्सन' शीर्षक पर वार्नर ब्रदर्स का कॉपीराइट है।

वार्नर ब्रदर्स ने फिल्म के नाम पर आपत्ति जताई

गौरतलब है कि वार्नर ब्रदर्स की 1988 की हॉलीवुड फिल्म इसी शीर्षक के साथ प्रदर्शित हुई थी। फिल्म में कार्ल वेदर्स और शैरोन स्टोन थीं। प्रोडक्शन हाउस ने 'एक्शन जैक्सन' शीर्षक उपमहाद्वीप में पहले से पंजीकृत होने के चलते अब बॉलीवुड को अपनी फिल्म का नाम बदलने के लिए नोटिस भी भिजवाया था।

लेकिन निर्देशक ने कहा, "हमने फिल्म का नाम 'एक्शन जैक्सन' रखा, क्योंकि हमारे नायक अजय देवगन 'ए.जे.' के रूप में जाने जाते हैं। हमने सोचा कि उन्हें शीर्षक में 'एक्शन जैक्सन' के रूप में विस्तृत करके लिखना एक अच्छा विचार होगा, क्योंकि फिल्म में अजय नृत्य और मारधाड़ दोनों कर रहे हैं।"

फिलहाल के लिए मामला शांत पड़ा हुआ है देखते हैं इन तर्कों पर वार्नर ब्रदर्स क्या कहता है। फिलहाल लोग फिल्म के पहले लुक को इंज्वाय कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X