'एक्शन जैक्सन' में दिखेगा यामी का खूबसूरत हुस्न

टीवी की दुनिया से निकल फिल्मी कैनवस पर जादू बिखेरने वाली 24 साल की खूबसूरत हसीना यामी गौतम अपनी आने वाली फिल्म 'एक्शन जैक्सन' की शूटिंग को लेकर खासी उत्साहित हैं। यामी ने सोमवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर लिखा, "एक्शन जैक्सन' का पहला दिन..बहुत उत्साहित हूं।" प्रभुदेवा के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में अजय देवगन, कुणाल रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा भी हैं। फिल्म अगले साल 11 अप्रैल को प्रदर्शित होगी।

फिल्म 'विकी डोनर' से लोगों के दिलों में गुनगुनाने वाली यामी गौतम को लोग फेयर एंड लवली गर्ल के रूप में जानते हैं। मोहक मुस्कान और बीते जमाने की अभिनेत्री साधना की परछाईं कहलाने वाली यामी ने अपना फिल्मी करियर कलर्स के मशहूर शो ' यह प्यार ना होग कम' से शुरू किया था। टीवी पर गौरव खन्ना के साथ उनकी लवस्टोरी को हर किसी ने पसंद किया था।

इस शो के बाद वह दक्षिण की फिल्मों में सक्रिय हो गयीं जहां उन्हें लोगों ने काफी पसंद किया। पिछले साल उन्हें सुजीत सरकार ने अपनी फिल्म 'विकी डोनर' में आयुष्मान खुराना के साथ ब्रेक दिया। जिसे यामी ने बखूबी निभाया। अक्सर इवेंट और फैशन रैंप पर नजर आने वाली यामी गौतम से हिंदी फिल्म के दर्शकों को खासी उम्मीदें हैं। उन्हें लगता है कि यामी को बॉलीवुड में अच्छा काम मिलना चाहिए क्योंकि वह खूबसूरत तो हैं ही और उन्हें एक्टिंग भी आती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X