न्यू Song: 'बेबी गैंगस्टर' में अजय और मनस्वी का हॉट धमाकेदार अंदाज
प्रभुदेवा की फिल्म एक्शन जैक्सन सिर्फ गाने और एक्शन के लिए नहीं, बल्कि एक्टर अजय देवगन की वजह से भी काफी सूर्खियों में है। अजय का बदला अंदाज लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है। साथ ही लोगों को इंतजार है, अजय की डांस देखने का।
खबरों में है कि, निर्देशक प्रभुदेवा ने इस फिल्म में अजय से काफी जबरदस्त डांसिंग करवाई है। जिसकी झलक हमें फिल्म के पहले गाने 'कीड़ा' में देखने को भी मिली। जहां, अजय और सोनाक्षी जबरदस्त डांस करते दिखे। लेकिन इस बार अजय ने सोनाक्षी नहीं, बल्कि डांस का तड़का लगाया है न्यू कमर मनस्वी के साथ।
फिल्म एक्शन जैक्सन का नया गाना, बेबी गैंगस्टर रिलीज हो चुका है। इस गाने में अजय और मनस्वी काफी जुदा अंदाज में नजर आ रहे हैं। या यूं कह सकते हैं कि दोनों इस गाने में काफी हॉट लग रहे हैं। अजय ने एक्शन जैक्सन में डांसिंग के काफी अलग अलग अंदाज पेश किए हैं।
आपको बता दें, एक्शन जैक्सन 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। बहरहाल, तक तक आप फिल्म का यह नया गाना एन्जॉय करें।


Click it and Unblock the Notifications
