क्यों देखें एक्शन जैक्सन- 5 Reasons
अजय देवगन की फिल्में देखने के लिए वजह ढूंढनी पड़े ये जरुरी नहीं लेकिन एक्शन जैक्सन देखने की कुछ बहुत ही रोचक वजहें हैं जिन्हें जानने के बाद शायद आपको फिल्म देखने की उत्सुकता और बढ़ जाएगी। हालांकि अभी फिल्म को फिल्हाल रिलीज होने में काफी वक्त है। लेकिन फिल्म के फर्स्ट लुक को देखने के बाद फिल्म के बारे में और जानने की उत्सुकता सभी को हो रही है।
फिल्म में अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी मुख्य किरदार में हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म से पहली बार प्रभु देवा और अजय देवगन एक साथ आ रहे हैं। फिल्म में जाहिर है कि प्रभु देवा हैं तो डांस तो जबरदस्त होगा वहीं अजय देवगन के डांस को देखकर तो अच्छे अच्छे हंस पड़ते हैं ऐसे में अजय और प्रभु का साथ वाकई देखने लायक होगा।
ऐसी ही कुछ और भी खास वजहें हैं जिनके चलते एक्शन जैक्सन काफी चर्चा में है तो आइये जानते हैं ये कुछ खास वजहें।


Click it and Unblock the Notifications