किस 'दिलवाले' की होंगी काजोल - अजय या शाहरूख

[बॉलीवुड समाचार] ये तो बिल्कुल फिल्मी कहानी का तड़का है। अब फैन्स को इससे ज़्यादा रोमांच कहीं नहीं मिल सकता। खबर है कि रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में अजय देवगन भी कैमियो करने वाले हैं। मतलब एक ही फिल्म में शाहरूख-काजोल-अजय। कुछ कुछ आपको भी हुआ।

भई ये खबर सुनकर हमारे मन में एक्साइटमेंट के मारे तितली, शेर, हाथी, घोड़ा सब उड़ रहे हैं। खबर थी कि रोहित शेट्टी की इस फिल्म को अजय देवगन प्रोड्यूस करने वाले हैं लेकिन फिलहाल वो अपनी होम प्रोडक्शन शिवाय में ज़्यादा बिज़ी हैं और शाहरूख खान ने इसे प्रोड्यूस करने की इच्छा ज़ाहिर की।
अजय देवगन ने आज तक क्यों नहीं देखी DDLJ?

लेकिन अब फाइनली अजय देवगन फिल्म में कैमियो करते नज़र आएंगे। फिल्म की कहानी क्या है ये कोई नहीं बता रहा है पर सुनने में ये आया है कि फिल्म शाहरूख और काजोल की जोड़ी को ध्यान में रखकर ही लिखी गई है।
DDLJ SPECIAL: 11 चीज़ें जिनके बिना DDLJ रहती अधूरी!

अब अजय उनके रोमांस को बिगाड़ने आएंगे, सुधारने आएंगे, तीनों एक फ्रेम में नज़र आएंगे या फिर अजय बस आएंगे। ये सब जानने के लिए क्रिसमस का इंतज़ार तो करना ही पड़ेगा बॉस! फिल्म में वरूण धवन, हीरोपंती फेम कृति सैनन और डॉली की डोली फेम वरूण शर्मा भी नज़र आएंगे।
कहानी की बैंड: काजोल से शादी करना चाहते थे शाहरूख...पर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X