ब्रिटिश शो लूथर की रीमेक होगी अजय देवगन की वेब सीरीज, सामने आई सबसे बड़ी जानकारी!
सुपरस्टार अजय देवगन इस समय कई दमदार फिल्मों को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और खबर है कि काफी जल्दी वो एक वेब शो का भी हिस्सा बनने वाले हैँ। इस वेब शो को लेकर जो खबर अब सामने आ रही है वो आपको चौकाने के लिए काफी है। पता चला है कि ये शो काफी धमाकेदार होने वाला है। इसके अलावा ये शो एक ब्रिटिश शो लूथर का रीमेक होने वाला है जिसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।
पता चला है कि इस वेब शो का ऐलान अगले सप्ताह होने वाला है। जबसे ये खबर सामने आई है फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हैं और शो को लेकर इंतजार कर रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो सुपरस्टार पहली बार किसी शो का हिस्सा बनेंगे और ये उनके फैंस के लिए काफी शानदार मोमेंट होने वाला है। गौरतलब है कि अजय देवगन उन सितारों में से एक हैं जो कि कई तरह की फिल्मों को लेकर मशहूर हैं और अपने किरदार को काफी दमदार तरीके से निभाते हैँ।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता इस समय मेडे और आरआरआर को लेकर बिजी हैं। फिल्म काफी दमदार साबित होने वाली है।

आरआरआर
आरआरआर की बात करें तो यह एक पीरियड एक्शन फ़िल्म है जो प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों का एक काल्पनिक वर्णन किया गया है।

बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म
बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म को 13 अक्टूबर, 2021 में दशहरे के शुभ अवसर पर दुनिया भर में रिलीज़ किया जाएगा।

अजय देवगन का किरदार
अजय देवगन के बर्थडे पर आरआरआर से उनका धमाकेदार लुक रिलीज किया गया था। इस लुक को फैंस ने काफी ज्यादा प्यार दिया था और उनका मानना है कि अजय देवगन का किरदार शानदार होने वाला है।

मेडे
इसके अलावा मेडे को अजय देवगन निर्देशित कर रहे हैं जिसकी शूटिंग कोरोना के कारण रोक दी गई है।
महाराष्ट्र लॉकडाउन की कंगना रनौत ने उड़ाई खिल्ली, मजेदार मीम्स के साथ साधा निशाना!


Click it and Unblock the Notifications