अभिषेक की नजर में ऐश्वर्या बहुत केयरिंग है

पढ़े : जूनियर बी के दस साल पूरे
अभिषेक और ऐश्वर्या की सगाई 14 जनवरी, 2007 को हुई थी और उसी साल 20 अप्रैल को वे विवाह बंधन में बंध गए। मुंबई के जुहू स्थित बच्चन आवास प्रतीक्षा में एक निजी समारोह में यह विवाह संपन्न हुआ था। अफवाह थी कि विवाह के बाद ऐश्वर्या अभिनय से विदाई ले लेंगी लेकिन वह फिल्मोद्योग में लगातार काम कर रही हैं। शादीशुदा अभिनेत्रियों के फिल्मों में अच्छा काम न कर पाने की प्रचलित अवधारणा के चलते ऐश्वर्या के विषय में भी यही अनुमान लगाया गया था।
पढ़े : हिट है ऐश-अभि की लव कैमेस्ट्री
ऐश्वर्या के शादी के बाद भी अभिनय जारी रखने पर उनके पति अभिषेक बहुत खुश हैं। वह कहते हैं, "मुझे खुशी है कि उन्होंने सदियों पुरानी इस धारणा को तोड़ा है कि विवाह के बाद महिलाएं काम नहीं कर सकतीं। यदि वह काम करना चाहती हैं और उनके दर्शक उन्हें देखना चाहते हैं तो लोगों को इसमें क्यों परेशानी होना चाहिए। एक पति होने के नाते मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि वह अच्छा काम कर रही हैं। मुझे लगता है कि अब वह बेहतर काम कर रही हैं।"


Click it and Unblock the Notifications