हिट है ऐश-अभि की लव कैमेस्ट्री
देखें : शुरुआत से पहले इंजरी
लोगों का मानना है कि अभि-ऐश के बीच की कमेस्ट्री रीयल लाइफ में भी काफी हिट है इसलिए ये रील लाइफ में काफी फिट नजर आती है।इनके प्यार के चर्चे फिल्मों को सेट पर भी नजर आती है। अगर किसी को अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के बीच का प्यार देखना हो तो उसे मणि रत्नम की फिल्म 'रावण' के सेट पर होना चाहिए था। फिल्म के सेट पर अभि-ऐश के प्यार की एक झलक तब देखने को मिली जब एक सीन में अभिषेक को ऐश्वर्या को गोद में उठाकर एक लकड़ी का ब्रिज पार करना था। इस सीन में बड़े ही ख़राब मौसम में अभि-ऐश को तीन लकड़ी के पुलों से गुजरना होता है। फिल्म के लिए यह सेट महाराष्ट्र के मल्सेज घाट स्थित दो बड़े पहाड़ों के बीच लगाया गया।
देखें : बोरो प्लस गोल्ड अवार्ड 2010
जंगल होने की वजह से वहां सांप और केकड़ों की भरमार थी। ऐसे में अभिषेक नहीं चाहते थे कि उनकी पत्नी को किसी तरह की तकलीफ हो|इसी वजह से उन्होंने ऐश को अपनी बांहों में तब तक उठाए रखा जब तक पूरा शोट कम्प्लीट नहीं हो गया। कहना गलत नहीं होगा कि अभिषेक और ऐश्वर्या मेड फार इच अदर हैं।


Click it and Unblock the Notifications
