आइटम सांग कर बॉलीवुड में वापसी करेंगी ऐश्वर्या
मुंबई। लंबे समय से बॉलीवुड से दूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' में आइटम सांग कर पर्दे पर वापसी कर सकती हैं। यह फिल्म शेक्सपीयर के नाटक रोमियो और जूलियट पर आधारित हैं। जिसमें मुख्य भूमिकाओं में रणबीर सिंह, दीपिका पादुकोण और ऋचा चड्डा हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
ऐश्वर्या ने संजय लीला भंसाली के साथ इसके पहले भी कई फिल्में की हैं। जिसमें 'हम दिल दे चुके सनम' सुपर हिट रही थी। संजय के साथ ऐश्वर्या की आखिरी फिल्म 'गुजारिश' थी, जिसमें उन्होने रितिक रोशन के साथ काम किया था। इसके पहले भी ऐश्वर्या फिल्म 'बंटी और बबली' में 'कजरारे कजरारे' सांग कर चुकी हैं। जो कि काफी पापुलर हुआ था।
ऐश्वर्या ने अपनी बेटी के जन्म के कारण फिल्मों से अवकाश ले लिया था। अब उनकी वापसी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications












