कांस में फिल्म की घोषणा, खुद को चर्चा में रखना अच्छी तरह जानती हैं ऐश
ऐश ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी है और अब अपनी बेटी के जन्म के इतने सालों बाद आखिरकार ऐश दोबारा फिल्मों में अपनी वापसी की घोषणा भी कांस जैसे बड़े और जाने माने फेस्टिवल में करके खुद को सुर्खियो में बनाए रखना चाहती हैं। उन्होंने फैसला किया है कि वो बॉलीवुड में अपनी दोबारा एंट्री की घोषणा कांस में ही करेंगी। आपको बता दें कि ऐश संजय गुप्ता की अगली एक्शन थ्रिलर फिल्म से बॉलीवुड में कमबैक करने की सोच रही हैं।
यूं तो ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्मों में वापसी वाकई बॉलीवुड और ऐश के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है लेकिन इस खबर को और भी ज्यादा स्पेशल बनाते हुए ऐस ने कांस फिल्म फेस्टिवल में इस बात की घोषणा करने का फैसला किया है। हालांकि ऐश कांस फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन रेड कार्पेट पर चलने से चूक गयीं क्योंकि उनकी लंदन से नाइस की फ्लाइट कैंसिल हो गयी। लेकिन अब ऐश के लिए दोबारा से डेट फिक्स की गयी है और वो 20 या 21 को रेड कार्पेट पर चलेंगी।
ऐश के फैंस के लिए इस बार का कांस काफी खास होने वाला है। पहले तो उन्हें इस बात की उत्सुकता है कि ऐश क्या पहनकर इस पार्टी में आने वाली हैं। क्योंकि कांस मे सेलिब्रिटीज की खूबसूरत ड्रेसेस हमेशा से ही चर्चा का विषय रही हैं। खासतौर पर ऐश्वर्या राय बच्चन, करीना कपूर आदि के बीच तो जैसे एक दूसरे से बेहतर दिखने का कॉम्पीटीशन रहता है। तो देखिये इस बार ऐश्वर्या राय बच्चन रेड कार्पेट पर क्या गुल खिलाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications












