ऐश्वर्या राय :बॉलीवुड की नई स्टंट क्वीन
ऐश्वर्या राय बॉलीवुड में कमबैक को तैयार हैं और वो लगातार अच्छी फिल्में साइन कर रही हैं और अच्छी स्क्रिप्ट भी पढ़ रही हैं। अब जब बेटी आराध्या प्ले स्कूल जाने लगी है, तो ऐश्वर्या फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता की फिल्म 'जज्बा' से फिल्मों में दमदार वापसी करेंगी। और ताज़ा खबर ये है कि जज़्बा उनकी मारधाड़ से भरपूर पहली फिल्म है।
बीच में खबर आई थी कि ऐश्वर्या मणि रत्नम के लगातार टच में हैं और कयास थे कि ऐश्वर्या के पहले फिल्म निर्देशक मणि रत्नम ही अपनी फिल्म से ऐश्वर्या को फिल्मों में वापसी कराएंगे, लेकिन वह फिल्म फिलहाल रुक गई। जनवरी 2015 में 'जज्बा' की शूटिंग शुरू हो रही है और यह फिल्म कान्स फिल्म उत्सव 2015 में दिखेगी। गुप्ता ने स्पष्ट किया कि यह महिला प्रधान फिल्म नहीं है।
तो सलमान को दिल देने से पहले आमिर होते ऐश के राजा
ऐश्वर्या ने धूम 2 में कुछ एक्शन सीन किए थे, लेकिन उन्होंने वैसे स्टंट नहीं किए थे जैसे कि ऋतिक रोशन ने किए थे। गुप्ता की फिल्म में वह बिना किसी 'बॉडी-डबल' की मदद लिए अपने सारे स्टंट खुद करेंगी। इस भूमिका के लिए उन्होंने प्रशिक्षण भी लेना शुरू कर दिया है।
सलमान को ऐश्वर्या की याद दिलाएंगी सनी लियोन!
ऐश्वर्या अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'खोटे सिक्के' में भी काम कर रही हैं, जो 'जज्बा' के तुरंत बाद बनेगी।


Click it and Unblock the Notifications
