SURPRISE: जज़्बा में दिखेगी ऐश्वर्या राय की बेटी, ये है डीटेल्स!
[बॉलीवुड समाचार] ऐश्वर्या राय की अपकमिंग फिल्म जज़्बा के किरदार के बारे में कुछ और जानकारी मीडिया से शेयर की है। फिल्म में ऐश्वर्या राय एक वकील का किरदार निभा रही हैं ये तो सबको पता है। लेकिन फिल्म में ऐश्वर्या राय बनी हैं एक क्रिमिनल लॉयर और किसी एक केस के कारण उनकी बेटी को किडनैप कर लिया जाता है। वैसे फिल्म का पोस्टर देखने के लिए तस्वीर पर क्लिक कर सकते हैं हालांकि पोस्टर देखकर अक्षय कुमार की बेबी याद आ जाएगी।
जज़्बा में ऐश्वर्या राय कैसा किरदार निभा रही हैं ये खुद ऐश्वर्या राय ने बांटा है। ऐश्वर्या राय की अपकमिंग फिल्म जज़्बा का ट्रेलर हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में लॉन्च किया गया और लोगों की मानें तो सभी को ये पसंद आया। ये अलग बात है कि कान्स में ऐश की जगह तालियां कोई और हीरोइन बटोर कर ले गई। [ऐश नहीं इन्हें मिला CANNES SALUTE]
अब फिल्म में ऐश्वर्या राय की बेटी का किरदार कौन कर रहा है इसकी जानकारी अभी किसी को नहीं है। अपनी बेटी को वापस पाने के लिए ऐश्वर्या का किरदार किस तरह जज़्बा दिखाता है यही फिल्म का मुख्य प्लॉट है। ऐश्वर्या को भी 9 अक्टूबर का इंतज़ार है और वो ये देखने के लिए बेताब है कि उनके किरदार को संजय गुप्ता ने किस तरह परदे पर उतारा है।


Click it and Unblock the Notifications
