POSTER: 'जज़्बा' में ऐश्वर्या राय को देख अक्षय कुमार याद आ जाएंगे
[बॉलीवुड समाचार] सबको एक फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार है और वो है ऐश्वर्या राय की कमबैक फिल्म जज़्बा। ऐश्वर्या राय इस फिल्म से पांच साल बाद परदे पर आ रही हैं और फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ किया जा चुका है। जज़्बा 9 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है। अभी तक फिल्म के सेट से तस्वीरें लीक हुई हैं लेकिन फिल्म में ऐश्वर्या राय का फाइनल लुक पोस्टर के साथ ही सामने आया है।
ऐश्वर्या पोस्टर में काफी रफ टफ लुक में नज़र आ रही है। पर ना चाहते हुए भी हमें हाल ही की रिलीज़ एक फिल्म याद आ गई। अक्षय कुमार की बेबी। दरअसल, अक्षय कुमार की बेबी का कलर पैलेट और प्रेसेन्टेशन काफी हद तक ऐसा ही था।
[PIC OF THE DAY: क्या ऐश्वर्या राय ऐसा कभी अभिषेक के लिए करेंगी!]
हालांकि फिल्म का पोस्टर बेबी का कॉपी कहीं से भी नहीं है। बस ऐश्वर्या का जज़्बा देख अक्षय कुमार का बेबी पोस्टर ध्यान में आ गया। उम्मीद है कि ऐश्वर्या राय का किरदार भी इस फिल्म में उतना ही दमदार हो जैसा अक्षय कुमार का बेबी में था!


Click it and Unblock the Notifications


