तोहफा..तोहफा..आया...आया, ऐश को मिला b'day gift

ऐश्वर्या को अपने बर्थडे पर शानदार तोहफा मिला है। और यह तोहफा दिया है उनके डायरेक्टर संजय गुप्ता ने। सब ऐश को परदे पर देखने के लिए बेकरार हैं और परदे पर वापस दिखने की एक्साइटमेंट तो ऐश्वर्या को भी है।

फिलहाल उनकी एक्साइटमेंट को थोड़ा कम किया संजय गुप्ता ने ऐश के बर्थ डे गिफ्ट के तौर पर। ऐश को बर्थ डे गिफ्ट में मिला है उनकी आने वाली फिल्म जज़्बा का टीज़र। इतना ही नहीं ये गिफ्ट ऐश्वर्या के लिए सरप्राइज़ था।

गौरतलब है कि फिल्म जज़्बा से ऐश्वर्या बड़े परदे पर वापसी करेंगी। फिल्म में वो शबाना आज़मी की वकील के किरदार में दिखेंगी। फिल्म में जॉन अब्राहम और इरफान खान भी मुख्य भूमिका में दिखेंगे। ऐश्वर्या की आखिरी फिल्म थी गुज़ारिश जिसमें वो ऋतिक रोशन के साथ बेहतरीन लगी थीं। इसके बाद उन्होंने मां बन कर बॉलीवुड से ब्रेक लिया और आराध्या की परवरिश में जुट गईं।

अगर आपको लगता है कि हम आपको जज़्बा का टीज़र दिखाएंगे तो गलत बात। बर्थ डे ऐश का है तो गिफ्ट भी केवल उनका। जज़्बा के टीज़र के लिए इंतज़ार करना होगा कान्स फिल्म फेस्टिवल का।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X