कान के रेड कार्पेट पर नीली ऐश्वर्या
कान समारोह अपने परवान पर है। हिंदुस्तान समेत विश्व की जानी मानी सिने हस्तियां इस समारोह में शिरकत कर रही हैं। रोज इस समारोह में कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता है। अपने देसी कलाकार भी वहां बदले-बदले नजर आते हैं। कुछ ऐसा ही लुक दिख रहा है आपकी प्यारी ऐश्वर्या राय बच्चन का भी। जो एक बार फिर से कान के रेड कार्पेट पर
नजर आयीं। इस बार उनके गाउन का कलर ना तो ब्लैक था और ना ही वाइट। इस बार मैडम ऐश चमकीले ब्लू कलर में सबके सामने आयीं। सिर पर बड़ा सा जुड़ा और होंठों पर गहरी गुलाबी लाली ने ऐश को और भी हसीन बना दिया था।
ऐश का यह लुक उनको बीते साल सन् 1994 में ले गया, जिस समय उन्होंने विश्वसुंदरी का खिताब जीता था। आज करीब 19 साल इस बात को हो गये लेकिन ऐश का यह लुक लोगों को उनके विश्वसुंदरी खिताब की याद दिला गया। ऐश ने यह लुक 'Cleopatra' की प्रीमियर के लिए धारण किया था। कहना गलत ना होगा कि ऐश ने पिछली बार की आलोचनाओं से काफी कुछ सीखा है तभी तो इस बार उन्होंने अपने लुक पर कुछ ज्यादा ही अच्छे से ध्यान दिया है।
आईये आपको दिखाते हैं कान के रेड कार्पेट पर दिलकश ऐश्वर्या राय को


Click it and Unblock the Notifications