ऐश्वर्या राय सबसे मोटी लेकिन सबसे प्यारी
ऐश्वर्या राय बच्चन को लोग सुंदरता की प्रतिमूर्ति कहते हैं लेकिन पिछले करीब डेढ़ साल से मैडम ऐश फिल्मों से दूर हैं वजह है उनका मम्मी बनना। लोग उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन मम्मी ऐश अभी अपनी बेबी आराध्या में ही काफी बिजी है इसलिए फिल्मों की तरफ कोई रूख नहीं है। लेकिन उनली लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आयी है तभी तो चाहनेवालों की लिस्ट में वो आज भी नंबर वन हैं।
जब से ऐश मम्मी बनी हैं तब से ही काफी मोटी हो गयी हैं जिसके कारण कई लोगों ने उनके बारे में तमाम तरह की अफवाये भी फैलायी, कहा तो यह भी गया कि ऐश दोबारा से गर्भवती हैं इसलिए मोटी हो गयी हैं लेकिन सारी बातें कोरी निकली। लेकिन मोटी होने के बावजूद ऐश सबके दिलों पर राज कर रही हैं। बॉलीवुड की लाइफ अवार्ड में मोस्ट Flabulous Lady के अवार्ड के नाम से नवाजा गया है। लोगों का मानना है कि ऐश मोटी होने के बावजूद ऐश सबसे प्यारी हैं।
ऐश ने यह अवार्ड बॉलीवुड की अन्य मोटी अभिनेत्रियों सोनाक्षी सिन्हा, विद्या बालन और जरीन खान को पछाड़कर हासिल किया है। ऐश के लिए लोगों ने सबसे ज्यादा वोट किया। इस लिस्ट में सोनाक्षी नंबर टू और विद्या बालन नंबर 3 पर और जरीन खान नंबर 4 पर रहीं।
खैर ऐश को यह खिताब पाकर अच्छा लग रहा होगा या फिर बुरा यह तो सोचने वाली बात है लेकिन उनके फैंस इस बात से काफी खुश होंगे क्योकि ऐश का जादू आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है चाहे वो फिल्म करें या ना करें।

Click it and Unblock the Notifications












