Super Mom बनना चाहती हैं मम्मी ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड की सबसे सुंदर मॉम ऐश्वर्या राय इन दिनों मातृत्व सुख लेने में व्यस्त हैं। अपनी प्यारी बेटी आराध्या के साथ वक्त बिताने को बेकरार ऐश्वर्या ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लगता है आराध्या के साथ खेलना उससे बातें करना। उसकी हर एक छोटी-छोटी हरकत इतनी क्यूट है जिसे मैं बयां नहीं कर सकती हूं।

मैं अभी उसकी जरूरत हूं। मैं उसके लिए अपनी मां के जैसे बनने की कोशिश करना चाहती हूं अगर मैं ऐसा कर पायी तो जरूर मैं Super Mom बन जाऊंगी। ऐश ने कहा कि उन्हें उस समय बहुत अच्छा लगता है जब कोई उनसे उनकी बेटी आराध्या की बातें करता है। पता नहीं क्यूं मुझे उस समय उसकी मां होने का गौरव मिलता है। आराध्या मेरी जिंदगी है, उसके बिना रह पाना बहुत मुश्किल है।

आपको बता दें कि यह वो ही ऐश हैं जिन्होंने कुछ दिन पहले एक समारोह में उन मीडिया वालों की क्लास ली थी, जो कि आराध्या की फोटो खींच रहे थे, ऐश ने बोला था कि वो समझ सकती है कि मीडिया वालों का काम है फोटो खींचना और बाइट लेना लेकिन वो नहीं चाहती कि अभी से ही उनकी बेटी इन सारी चीजों का हिस्सा बनें। मैं भी एक मां हूं और हर मां अपनी बच्ची के लिए ऐसा ही सोचती है, उम्मीद है कि आप लोग मेरी बात समझ रहे होंगे जिसके बाद उनकी बेटी को घेर कर बैठे कैमरामैन और पत्रकारों ने वहां से जमावड़ा हटा लिया था।

हमेशा अपनी बेटी को लोगों से दूर रखने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन अभी तक सार्वजिनक स्थलों में बेटी के साथ देखी भी नहीं जाती हैं। वो ही नहीं पूरा बच्चन परिवार अपनी नन्ही कली आराध्या को सबसे दूर रखता है और ना ही पब्लिक प्लेस पर उसे लेकर जाता है।

ऐश ने यह भी कहा कि फिल्मी दुनिया की वापसी जब करूंगी तो लोगों को पता चल जायेगा लेकिन अभी तो आराध्या के चलते 24 घंटे व्यस्त रहती हूं, उसके साथ खुश हूं, उसे बड़े होते देख रही हूं। उसकी दुनिया में मस्त हूं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X