..................... Aishwarya Rai is looking fabulous in black Sari in Cannes said her fans on Twitter. - Hindi Filmibeat

Exclusive: वाकई में ऐश तो ऐश ही हैं...

कान के रेड कार्पेट में बॉलीवुड की लाडली बहू ने एक बार फिर से अपने जलवे बिखेरे हैं जो उनके चाहने वालों को एक बार फिर से बेकरार कर के गया है। ऐश को काले गाउन में देखकर उनके फैंस ने टि्वटर पर लिखा है कि वाकई में ऐश तो ऐश ही हैं। वो बेपनाह खूबसूरत हैं। एक भारतीय नारी की सुंदर तस्वीर ऐश में ही हैं, उनकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि उन्होंने भारतीय परंपरा का पूरा ध्यान रखते हुए अपनी सुंदरता बिखेरी है। शी इज रियली ग्रेट। हमें उन पर गर्व है।

मालूम हो कि यह ट्विट ऐश का साड़ी में दिखने पर आया है। गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय कांस के रेड कार्पेट पर 12 वीं बार दिखायी दी हैं, रेड कार्पेट के बाद ऐश भारतीय सिनेमा के सौ साल वाले जश्न में भी विशेष अतिथि के रूप में नजर आयीं। जहां उन्होंने काले रंग की साड़ी पहन रखी थीं।

अपने लिए कांस को एक बेहतरीन समारोह बताने वाली ऐश्वर्या राय ने कहा है कि भारतीय सिनेमा के सौ साल पूरे होने का जश्न जिस तरह से कान में मनाया जा रहा है वह वाकई में काबिले तारीफ है। मैं यहां आकर काफी खुश हूं और अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।

आपको बता दे कि ऐश इस बार आराध्या के साथ कान महोत्सव में पहुंची हैं। कुछ मीडिया खबरों के मुताबिक कहा जा रहा था कि ऐश इस बार रेड कार्पेट पर आराध्या के साथ नजर आयेंगी लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं और ऐश्वर्या रेड कार्पेट पर अकेले ही नजर आयीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X