12वीं बार कान के रेड-कार्पेट पर दिखीं ऐश, जलवा बरकरार
आखिरकार वो घड़ी आ ही गयी जब एक बार फिर से बॉलीवुड सुंदरी ऐश्वर्या राय कान के रेड कार्पेट पर दिखायी दीं। इस बार उन्होंने ब्लैक कलर की ऐसी ड्रेस चुनी थीं जिसमें उनकी काया थोड़ी पतली दिखायी दे रही थी। खूबसूरत तो वो हैं ही, ऊपर से जब उनकी मधुर मुस्कान का जादू बिखरा तो देखने वाले बस देखते ही रह गये। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि कान में ऐश का जलवा बरकरार ही है।
मालूम हो ऐश ऐश्वर्या राय कांस के रेड कार्पेट पर 12 वीं बार दिखायी दी हैं, पहले खबर आयी थी कि इस बार रेड कार्पेट पर उनकी लविंग डार्लिंग यानी की जूनियर ऐश यानी की बेबी आराध्या भी नजर आयेंगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं, ऐश ने अकेले ही कान के रेड कार्पेट पर चहल कदमी की।
रेड कार्पेट के बाद ऐश भारतीय सिनेमा के सौ साल वाले जश्न में भी विशेश अतिथि के रूप में नजर आयीं। जहां उन्होंने भारतीय संस्कृति का परिचय देने वाली साडी को ही अपने लिए चुना। लेकिन लगता है कि ऐश को इन दिनों ब्लैक कलर से कुछ ज्यादा ही लगाव हो गया है क्योंकि इस बार भी उनकी साड़ी का रंग काला ही था।
आईये आपको दिखाते हैं कान के रेड कार्पेट पर ऐश की तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications