ऐश्वर्या राय बेटे को जन्म देंगी!
कुछ ज्योतिषों के मुताबिक ऐश्वर्या राय के ग्रह-नक्षत्र इस बात की ओर इशारा करते हैं कि वो एक सुंदर से बेटे को जन्म देंगी ना कि किसी बेटी को। खैर लड़का होगा या लड़की ये तो अभी भविष्य के घेरे में हैं। खैर इतना तय है कि जो भी होगा वो काफी लकी होगा क्योंकि वो बच्चन खानदान से ताल्लुक रखता है।
कोई कह रहा है कि वो ऐश की तरह ही सुंदर होगा तो कोई कह रहा है कि उसकी आंखे अभिषेक बच्चन की तरह होगी। कुल मिलाकर सार ये ही है ति बच्चन परिवार की उस नन्हे मेहमान का इंतजार केवल बच्चन को ही नहीं बल्कि पूरे देश को है।
देखते हैं इंतजार की घड़ियां कितनी जल्दी खत्म होती है। लोगों के बधाई संदेश सुनकर खुद ऐश ने कहा कि उन्हें अंदाजा ही नहीं था कि लोग उन्हें इस कदर मुहब्बत करते हैं। उन्होंने अपने चाहने वालों का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया और कहा कि उनके प्यार के लिए वो आजीवन आभारी रहेगीं। तो वहीं जूनियर बच्चन ने भी सबका धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आगे भी लोग उन्हें इसी तरह प्यार करते रहेगें।


Click it and Unblock the Notifications












