मां बनकर सलमान के अधूरे ख्वाब को पूरा करेगीं ऐश्वर्या!

सोचने वाली बात है कि अक्सर ऐश पर टिप्पणी करने वाले सलमान साहब ने बकायदा मीडिया में आकर ये बयान दिया है तो आखिर इसके पीछे मंशा क्या है। जिस समय वो मीडिया से बात कर रहे थे उस समय लग रहा था कि वो वाकई में काफी खुश है। हो सकता है कि सलमान के मन में भी कभी बच्चों की फुटबॉल टीम तैयार करने का इरादा हो।
हो सकता है कि कभी सलमान ने ये ख्वाब ऐश्वर्या राय के साथ देखा हो। गौरतलब है कि अभिषेक की पत्नी बनने के काफी समय पहले ऐश और सलमान ने कुछ समय तक डेटिंग की थी। लेकिन बाद में किन्ही कारणों से ये रिश्ता टूट गया। ऐश के जाने का गम सलमान के लिए काफी भयानक था। ये वो दौर था जो सलमान की अब तक की जिंदगी का सबसे खराब लम्हा कहा जाता है।
लेकिन ये बात बीते जमाने की है। सलमान जब भी मीडिया में आते है तो वो बच्चन साहब की तारीफ और अभि-ऐश पर चुप्पी साध लेते हैं।लेकिन कल की बात और थी और उनके मुंह से ऐश के लिए खुशी में वो निकल गया जो उनके मुंह से कभी नहीं निकलता। लेकिन इतना तय है कि ऐश की मां बनने की बात से सलमान काफी प्रसन्न है।
;

Click it and Unblock the Notifications