ऐश्वर्या के कारण टूटा मेरा-सलमान का रिश्ता : सोमी अली

सोमी अली याद है आपको...शायद उनकी फिल्में तो भले ही आपको याद ना होगा लेकिन सलमान खान की प्रेमिका के रूप में आप जरा अपने दिमाग पर जोर डालिये तो आपको बहुत जल्द उसका चेहरा याद आ जायेगा। पाकिस्तानी अभिनेत्री सोमी अली जो बीते काफी समय से बॉलीवुड की स्क्रीन से गायब हो गयी थीं अचानक लोगों के सामने फिर से जीवित हो गयी हैं।

कारण वो ही एक ही है.. सलमान खान..अब आप ये मत सोचिये कि सलमान की जिंदगी में वो वापस आ गयी हैं बल्कि एक टीवी चैनल पर बात करने हुए उन्होंने अतीत के उस सच से पर्दा उठा दिया जिसे जानने की कभी लोगों ने बहुत कोशिश की थी। सोमी ने कहा कि उनके और सलमान के ब्रेकअप की वजह थी पूर्व विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय।

सोमी ने कहा कि उनके और सलमान के बीच में ऐश कब आ गयीं इस बारे में वो समझ ही नहीं पायीं लेकिन ऐश के ही कारण वो सलमान से अलग हो गयीं। जब सोमी से पूछा गया कि क्या वो इस ब्रेकअप के लिए ऐश को दोषी मानती हैं तो उन्होंने बड़ी ही चतुराई से जवाब दिया और कहा कि अपने ब्रेकअप के लिए वो किसी को जिम्मेदार नहीं मानतीं जो कुछ भी हुआ वो हमारी आपसी नासमझी और किस्मत की वजह से हुआ।

हालांकि सोमी ने इस बात को स्वीकारा कि जब वो मात्र 16 साल की थीं तभी से सलमान पर फिदा थीं। सोमी ने कहा कि वो सलमान के प्रेम के कारण ही भारत आयी थीं लेकिन शायद नसीब में उनसे जुदाई लिखी थी सो हम अलग हो गये। आपको बता दें अंत और आंदोलन जैसी फिल्में करने वाली सोमी अली ने 90 के दशक में सलमान खान के साथ लंबे समय तक डेटिंग की थी।

हालांकि सोमी अली ने ऐश को अपने ब्रेक अप के लिए जिम्मेदार ठहराया है लेकिन वो भी सलमान की जिंदगी में पहली गर्लफ्रेंड नहीं थी। उन्होंने भी सलमान की जिंदगी से संगीता बिजलानी को आउट करके ही एंट्री पायी थी। हाल ही में खबर आयी थी लंबे अरसे बाद सलमान बैंकाक में रेडी फिल्म की शूंटिंग के दौरान सेमी से मिले थे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X