50 करोड़ लेने वाले सलमान बनें बॉलीवुड के सबसे महंगे एक्टर!

इस बात का खुलासा सल्लू ने तो नहीं किया लेकिन इस बारे में बात की दो फिल्मकारों ने जिन्होंने कहा कि अचानक सलमान ने अपना रेट बढ़ा दिया है औऱ अभी तक वो केवल शांत रहते थे लेकिन अब वो फिल्मों के सितारों के बारे में जांच-पड़ताल और पूछ-ताछ शुरू कर दी है। ये दोनों ही फिल्मकार सलमान की इस हरकत से काफी नाराज दिखायी पड़ रहे थे।
वहीं फिल्मकार भूषण कुमार ने इस बात की पुष्टि करते हुए सलमान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि क्या हुआ अगर सलमान ने अपना रेट बढ़ा दिया। जब बॉलीवुड मुश्किल दौर से गुजर रहा था तो इसी सलमान ने अपनी फीस 40 करोड़ से कम कर 17 करोड़ कर दी थी।


Click it and Unblock the Notifications











