कांस फिल्म फेस्टविल के पहले दिन गायब रहेंगी ऐश्वर्या राय बच्चन
एश्वर्या राय बच्चन हर वर्ष होने वाले कान्स फिल्मोत्सव में वैश्विक कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व करती हैं। इस साल अपनी फ्लाइट रद्द हो जाने के चलते ऐश्वर्या राय बच्चन कांस फिल्म फेस्टवल के पहले दिन रेड कार्पेट पर नहीं दिखेंगी लेकिन वो फेस्टविल के खत्म होने से पहले 21 मई को इस फेस्टिवल मे नज़र आएंगी।
लॉरियल पेरिस इंडिया की महाप्रबंधक मानशी गुहा ने कहा, "ऐश्वर्या पिछले 13 सालों से कान्स फिल्मोत्सव में लॉरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व करती आ रही हैं। यह दुखद बात है कि ऐश्वर्या की फ्लाइट स्थगित हो गई। हम उनके लिए किसी और दिन का कार्यक्रम तय करेंगे। हमें पूरा यकीन है कि वह हमेशा की तरह इस बार भी लोगों को अपनी प्रस्तुति से हैरान कर देंगी।"
तो जिन लोगों ने इतने समय से ऐश्वर्या राय बच्चन के कांस फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर एक नये लुक में वॉक करते देखने की इच्छा रखी है उसे देखने के लिए दर्शकों को कुछ और समय इंतजार करना होगा। लेकिन इतना जरुर है कि इस बार भी ऐश्वर्या अपनी खूबसूरती से लोगों को हैरान करने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications












