कांस में ऐश से मिलकर खुशी से झूम उठीं फ्रीडा
ऐश्वर्या की फ्लाइट कैंसिल हो जाने के चलते ऐश्वर्या 67वें कांस फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन रेड कार्पेट पर ना चल सकीं लेकिन उसके बाद वो कांस में पहुंचकर लोरियॉल पेरिस की ब्रांड अम्बेसडर होने के नाते कुछ स्पेशल शूट करने पहुंच गयीं। जैसेस ही वो लॉरियॉल पेरिस ग्लेमर रुम पहुंची तो वहां पर पहले से फ्रीडा मौजूद थीं। ऐश को देखकर फ्रीडा काफी खुश हुईं और उन्होंने उठकर ऐश को गले लगाया और उनका अभिवादन किया। दोनों जल्द ही एक दूसरे के साथ बातों में मसरुफ हो गयीं। और तो और ऐश फ्रीडा के साथ आराध्या की भी बातें शेयर करती दिखीं।
फ्रीडा ने ऐश के कांस में देर से पहुंचने को लेकर भी बात की लेकिन वो इस बात से खुश दिखीं कि आखिरकार उन्हें ऐश के साथ शूट करने का मौका मिला। फ्रीडा के बारे में बात करते हुए ऐश ने कहा मैं हमेशा ही लॉरियॉल पेरिस से जुड़े लोगों से कांस के दौरान मिलती आई हूं। लेकिन फ्रीडा से पहली बार मिल रही हूं। हम सभी बहुत ही अलग हैं लेकिन हम सभी इसके हकदार हैं। फ्रीडा पिंटो 17 व 18 मई को रेड कार्पेट पर चलेंगी और ऐश्वर्या राय 20 व 21 को।


Click it and Unblock the Notifications












