मीडिया की अफवाहों से एलर्ट ऐश का अनुष्का को मेसेज
सावधान...हम नहीं कह रहे...ऐश कह रही हैं। दरअसल ऐश ने मीडिया पर करारी चुटकी लेकर सबके होश उड़ा दिए। ये तो सबको पता है कि ऐश्वर्या राय और अनुष्का शर्मा करण जौहर की आने वाली फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में एक साथ काम करने वाली है। और इंडस्ट्री की पुरानी कहावत तो आपको याद ही होगी, दो हीरोईनें कभी दोस्त नहीं हो सकतीं।
तो मीडिया से हमेशा एलर्ट रहने वाली ऐश ने हाल ही में मीडिया पर चुटकी लेते हुए कहा कि इससे पहले आप लोग कोई अफवाह उड़ाए मैं अनुष्का शर्मा के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।
कहानी की band:तो सलमान को दिल देने से पहले आमिर होते ऐश के राजा
भई वाह इसे कहते हैं कि सावधानी के साथ काम करना कितना ज़रूरी है। उम्मीद है कि ऐश का ये मेसेज अनुष्का को भी पहुंच गया होगा और वो भी एलर्ट हो गई होंगी क्योंकि वैसे भी आजकल उनके और प्रियंका को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं।
मैं दीपिका की तरह रातोंरात स्टार नहीं बन पाई थी: अनुष्का


Click it and Unblock the Notifications
