..................... Aishwarya-Abhishek are expecting the child in November: Amitabh Bachchan | नवंबर में ऐश्वर्या-अभिषेक बनेगें मम्मी-पापा : अमिताभ बच्चन - Hindi Filmibeat

नवंबर में ऐश्वर्या-अभिषेक बनेगें मम्मी-पापा : अमिताभ बच्चन

जब से खबर आयी है कि बॉलीवुड सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन मां बनने वाली हैं तब से ही लोगों के दिमाग में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐश किस समय बेबी बच्चन को जन्म देगीं। तो इस बात से एक बार फिर से अमिताभ बच्चन ने पर्दा उठा दिया है। उन्होंने कहा है कि बच्चन परिवार नंवबर महीने में उम्मीद कर रहा है कि उनके घर नन्हीं किलकारियां गूंजेगी।

अमिताभ ने अंग्रेजी न्यूज पेपर से बातचीत में बोला है कि मैं और जया उम्मीद करते हैं कि इस साल नवंबर महीने में अभिषेक और ऐश्वर्या मम्मी-पापा बनेगें। अमिताभ की इस बात से एहसास होता है कि जिस समय अमिताभ ने खुलासा किया था कि ऐश्वर्या राय गर्भवती हैं तो उस समय ऐश्वर्या राय के तीन महीने पूरे हो चुके थे यानी की इस बात की सुगबुगाहट बच्चन परिवार को उस समय भी थी जिस समय मधुर भंडारकर ने कान समारोह में ऐश को लेकर अपनी फिल्म हिरोईन का ऐलान किया था। यानी कि उस समय भी ऐश्वर्या राय बच्चन गर्भवती थीं।

इस बात से उन लोगों का बात सही साबित होती हैं जो ये कह रहे थे कि ऐश ने मधुर को अपनी प्रेगनेंसी के बारे में पहले से नहीं बताय़ा अगर वो बता देतीं तो मधुर का नुकसान नहीं होता। इसका मतलब कि ऐश ने मधुर को जानबूझकर अंधेरे में रखा जो कि गलत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X