AIB ने तोड़ी चुप्पी: वीडियो हटा दिया, अब ऑल इज़ वेल बोलकर ठंडा पियो!

ऑल इंडिया बकचोद ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ ही दी। कई दिनों से चल रहे इस AIB अच्छा है या बुरा है ड्रामे का अंत इस ग्रुप ने खुद किया। रोहन जोशी, गुरसिमरन खंभा, तन्मय भट्ट और आशीष शाक्या ने ट्विटर पर एक सम्मिलित बयान किया है। और इस बयान के साथ ही उन्होंने सारी कंट्रोवर्सी को समाप्त करने की कोशिश की है।

AIB ने अपनी ओर से जारी बयान में कहा कि हमारा उद्देश्य केवल मनोरंजन करना था और ऐसा मनोरंजन जो कि लोग आमतौर पर अकेले में करते हैं और सोचते हैं पर सबके सामने बोलने में या बात करने में हिचकते हैं। हम भारत में एक विदेशी कला का नमूना जिसे ROAST कहते हैं, पेश करना चाहते थे और हमने वही किया।

हमने किसी पर भी कभी भी दबाव नहीं डाला और शो में कही गई किसी भी बात का कोई तुक नहीं था क्योंकि इन सबका मकसद केवल मज़ाक करना था। जो भी शो का हिस्सा था अपनी मर्ज़ी से था और जिसने भी इसे देखा अपनी मर्ज़ी से देखा। ऐसे में ये कहना कि हम गलत सभ्यता को बढ़ावा दे रहे हैं बिल्कुल ही गलत है।

अब जब शो को यू ट्यूब चैनल से हटा दिया गया है तो सब लोगों को शांत हो जाना चाहिए और इस गैरज़रूरी मुद्दे की जगह उन चीज़ों पर ध्यान देना चाहिए जो कि ज़रूरी हैं। हम उन सब लोगों का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने हमारा साथ दिया और उन सबका भी जिन्होंने नहीं दिया।

इस पोस्ट का अंत पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे!
PS: THANK GOD किसी ने ये वीडियो डाउनलोड नहीं किया और ना ही इसे टॉरेन्ट पर डाला!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X