AIB ROAST पर करन जौहर को सलमान के बाद अब शाहरूख ने भी फटकारा!

इन चार लड़कों ने AIB ROAST क्या कर दिया कि देश का इकलौता मुद्दा बन गया है AIB पर बहस। कुछ इस वीडियो को अश्लील और फूहड़ मान रहे हैं तो कुछ इसे केवल कॉमेडी के लिहाज़ से एक नया प्रयोग मान रहे है। लेकिन इंडस्ट्री के दोनों खान सलमान और शाहरूख अपने दोस्त करन जौहर को AIB जैसे शो का हिस्सा बनने के लिए खरी खोटी सुना रहे हैं।

शो के बाद करन जौहर ने मीडिया को बताया कि उन्हें ये शो करके बहुत मज़ा आया जबकि शो के सारे ही चुटकुले अश्लील थे और केवल सेक्स और गालियों से भरे हुए थे। वहीं ऑडियंस में करन जौहर की मम्मी हीरू जौहर ने सारे जोक्स को पूरे मज़े लेकर इंजॉय किया।

जहां करन की इस अश्लील कॉमेडी पर सलमान पहले ही भड़के हुए थे क्योंकि शो में उनकी बहन अर्पिता खान पर भी कुछ टिप्पणियां की गईं वहीं शो के बाद अब शाहरूख खान ने भी करन जौहर की जमकर क्लास ली है। सूत्रों की मानें तो कॉमेडी के इस अश्लील लेवल पर शाहरूरख ने करन जौहर पर खूब गुस्सा निकाला है।
कहानी की बैंड:काजोल के चक्कर में करन ने बनाया शाहरूख - सलमान को बेवकूफ!

उनके गुस्से का कारण ये भी था कि इन सभी चुटकुलों को करन जौहर ने अपनी मां के सामने क्यों मारा। गौरतलब है कि शाहरूख हीरू जौहर की काफी इज़्जत करते हैं और उनको करन का ऐसे शो का हिस्सा होना नागवार गुज़रा है। भले ही करन की मां ने इस बारे में कोई शिकायत ना की हो पर शाहरूख की मानें तो करन को पता होना चाहिए कि किस कद के इंसान के सामने भाषा की कितनी मर्यादा होनी चाहिए। मज़ाक करना बुरी बात नहीं है पर जब मज़ाक इतने करोड़ों लोगों के सामने हो तो उसकी एक लिमिट तय होनी चाहिए!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X