..................... AIB knockout Ranveer Singh parties hard but did not take stand on AIB - Hindi Filmibeat

PICS: AIB कंट्रोवर्सी से क्या फर्क पड़ता है, रणवीर तो पार्टी में मस्त

AIB ने बहस का काफी बड़ा मुद्दा बना दिया है और लोग इस तरह के इंटरटेनमेंट को लेकर दो भागों में बंट गए हैं। कोई इसे अश्लील और फूहड़ कॉमेडी कह रहा है तो कोई इसे पश्चिम पर आधारित कॉमेडी का एक नया कलेवर कह कर स्वीकार कर रहा है। लोग युवा वर्ग को भला बुरा कह रहे हैं। कुछ युवा ऐसे भी हैं जो अपनी इज़्जत बचाने के लिए ऐसी कॉमेडी का विरोध कर रहे हैं। और इन सबका ज़िम्मेदार माना जा रहा है रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और करण जौहर को।

लेकिन क्या वाकई ये इतनी बड़ी बात है जितना इसे खींचा जा रहा है। हमें लगे या ना लगे पर रणवीर सिंह को ये ज़रूर लगता है कि ये इतनी बड़ी बात नहीं है और इसीलिए अब तक उनका कोई भी बयान ना ही मीडिया में ना ही किसी सोशल नेटवर्किंग साइट पर आया।

बल्कि रणवीर सिंह वहूी करने में व्यस्त हैं जिसके लिए वो जाने जाते हैं। पार्टी। जी हां, AIB की कंट्रोवर्सी के बाद सबने अपना अपना पक्ष रखा और अर्जुन, आलिया, सोनाक्षी ने उन लोगों को धन्यवाद भी दिया जो उनके साथ लेकिन रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को यह बिल्कुल भी ज़रूरी नहीं लगा कि इस बारे में तब बोलें जब सब उनके लिए आवाज़ उठा रहे हैं।

सूत्र तो यह भी बताते हैं कि दीपिका के डबल स्टैंडर्ड पर जबसे चुटकुले बनना शुरू हुए हैं उन्होंने खुद को इस कंट्रोवर्सी से दूर कर लिया और रणवीर को भी यही सलाह दी। रणवीर भी इस पर बिना कोई टिप्पणी किए निकल लिए जबकि अनुष्का शर्मा, जिन पर बहुत सारे चुटकुले बनाए गए, लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी बात रणवीर के पक्ष में रखी।

क्या रणवीर सिंह को अपनी पार्टियों से थोड़ा सा वक्त निकालकर इस मुद्दे पर अपना पक्ष नहीं रखना चाहिए था। कम से कम उन लोगों के लिए जो इस कंट्रोवर्सी में उनके साथ खड़े रहे। या फिर उनके दोस्त अर्जुन कपूर के लिए ही सही जिन्होंने सारी आलोचनाओं पर अपना पक्ष अकेले ही रखा!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X