..................... AIB knockout controversy Anil Kapoor slams Arjun Kapoor - Hindi Filmibeat

AIB KNOCKOUT पर जमकर बरसे अनिल कपूर, अर्जुन को लगाई फटकार!

AIB पर जहां पूरी फिल्म इंडस्ट्री दो भागों में बंट गई है वहीं एक परिवार भी है जिसके सदस्य AIB पर बंट गए हैं। बात हो रही है अर्जुन कपूर की फैमिली की। गौरतलब है कि AIB रोस्ट में सभी ने अर्जुन कपूर की फैमिली पर जमकर मज़ाक किया। जहां ऑडियंस में बैठे संजय कपूर ने इस मज़ाक को खुले दिल से स्वीकार किया वहीं अनिल कपूर को खुद पर और सोनम पर मारे गए जोक्स रास नहीं आए हैं।

अनिल कपूर की इंग्लिश का AIB में खुलकर मज़ाक उड़ा गया तो सोनम की एक्टिंग पर भी फब्तियां कसी गईं। वहीं अर्जुन इन सब जोक्स को सुनकर हंसते हंसते लोटपोट हो रहे थे। बस यही बात अनिल कपूर को पसंद नहीं आई है।

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक अनिल ने अर्जुन को ऐसा करने के लिए खरी खोटी सुनाई है। उन्होंने ये भी कहा कि जब चुटकुले सुनाए जा रहे थे तब उन पर हंसने की बजाय अर्जुन को जाकर उस इंसान को खींच कर एक थप्पड़ लगाना चाहिए।

लेकिन आपने अभी तक अगर नोटिस नहीं किया तो हम बता दें कि जहां सब लोग AIB के कंटेंट, अश्लीलता और फूहड़ता पर प्रश्न उठा रहे हैं वहीं अनिल को केवल अपनी इज़्जत प्यारी है। उन्होंने शो को लेकर या उसकी अश्लीलता को लेकर अर्जुन को कुछ नहीं कहा!
PICS: फाइनली ऐसे किया रणवीर ने दीपिका को प्रपोज़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X