हेमा ने कहा अहाना गुपचुप सगाई करना चाहती थीं

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र के घर की आखिरी शादी भी जल्द ही होने वाली है। धर्मेंद्र को दोनों बेटों सन्नी देओल और बॉबी देओल की शादी तो हो चुकी है लेकिन धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की दोनों बेटियों की शादी अब हो रही है। बड़ी बेटी एशा देओल की शादी पिछले साल ही एक बड़े बिजनेस मैन के साथ संपन्न हुई और अब छोटी बेटी की शादी भी दिल्ली के बिजनेसमैन के साथ हो रही है। हाल ही आहाना देओल की सगाई हुई है और खबर के अनुसार दोनों की शादी भी जल्द होगी। अहाना की सगाई इतनी गुपचुप तरीके से करने के सवाल पर हेमा मालिनी ने कहा कि असल में अहाना ही गुपचुप तरीके से सगाई करना चाहती थीं।

हेमा मालिनि और धर्मेंद्र की बड़ी बेटी एशा देओल की भी सगाई ऐसे हुई थी कि किसी को पता ही नहीं चला था। फिर ऐशा देओल और भरत तख्तानी की शादी भी मुंबई के इस्कॉन टेंपल में बड़ी ही सादगी के साथ हुई। हालांकि इंडस्ट्री से हेमा मालिनी के करीबी लोग इस शादी का हिस्सा बनें जिनमें सलमान खान, अमिताभ बच्चन और बच्चन फैमिली शामिल थी। लेकिन इसके अलावा पूरी शादी एक पारंपरिक रीति रिवाज के आधार पर हुई और ज्यादा ताम झाम नहीं किया गया। अहाना की शादी को लेकर भी शायद ऐसी ही कुछ तैयरियां चल रही हैं।


अहाना की सगाई इतनी गुपचुप तरीके से करने को लेकर हेमा मालिनी का कहना है कि अहाना भी अपनी बड़ी बहन एशा की तरह ही सादगी के साथ शादी सगाई करना चाहती हैं। अहाना को भी धूम धड़ाका नहीं पसंद है और वो भी चाहती हैं कि उनकी शादी-सगाई सादगी के साथ हो। अहाना की शादी को लेकर खबर है कि उनकी शादी एक दिल्ली के बिजनेसमैन के साथ हो रही है जिससे वो अपने किसी दोस्त के साथ मिली थीं और पहली मुलाकात में ही दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी करने का फैसला कर लिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X