धर्मेंद्र-हेमा की दूसरी बेटी की हुई सगाई
पिछले साल ही 29 जून को धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी एशा देओल की शादी हुई थी। हाल ही में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की दूसरी बेटी आहना की सगाई भी हुई वो भी एक बिजनेसमैन वैभव वोहरा के साथ। एशा देओल की शादी की तरह की अहाना की सगाई भी सिर्फ फैमिली मेंबर और करीबी रिश्तेदारों के बीच भी संपन्न हुई। मीडिया को इस फंक्शन का हिस्सा नहीं बनने दिया गया। ये सगाई बहुत ही गुपचुप तरीके से संपन्न हुई। लेकिन बाद में हेमा मालिनी ने मीडिया के सामने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वो बहुत खुश हैं कि उनकी दूसरी बेटी की भी सगाई हो गयी।
आहना देओल जो कि कभी भी बॉलीवुड की एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं की सगाई दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन वैभव वोरा के साथ हुई है। अहाना से पहले एशा देओल की शादी भी एक बड़े बिजनेस मैन के साथ ही हुई थी। पिछले साल शादी के बाद ये खबर भी आई थी कि एशा देओल मां बनने वाली हैं लेकिन एशा ने इन सभी बातों को गलत बताया। अब अहाना की सगाई के बाद जल्द ही उनकी शादी भी होने की बातें बताई जा रही हैं। अहाना की सगाई पर उनके पापा धर्मेंद्र भी शामिल थे।
पिछले साल एशा देओल की शादी के दिन भी खूब धमाल हुआ था। हालांकि शादी काफी सिंपल तरीके से हुई थी लेकिन उस शादी में देओल परिवार के करीबी लोग और बॉलीवुड सेलिब्रिटी शामिल हुए थे। आइये जानते हैं ऐशा की शादी से जुड़ी कुछ बातें।


Click it and Unblock the Notifications











