एक बार फिर से दीपिका के लिए रणबीर का दिल हुआ बदतमीज..

भले ही रणबीर-दीपिका का प्रेम प्रसंग बीते हुए कल की बाते हैं लेकिन आज भी दोनों के बीच की कशिश को लोग पहचान ले ही लेते हैं तभी तो दोनों जब भी साथ में आते हैं एक बड़ा धमाका करते हैं। मौका था एनडीटीवी इंडिया ऑफ द ईयर अवार्ड कार्यक्रम..जहां दीपिका ने रणबीर संग एक बार फिर से स्टेज साझा किया। दोनों ने साथ में पिछले साल की हिट मूवी 'यह जवानी है दीवानी' के हिट सांग 'बदतमीज दिल' पर डांस किया और ऐसा जादू पेश किया जिसे देखकर लोग एक बार फिर से दोनों के दिवाने हो गये।

तो दीपिका को केविन 'लुंगी' में सेक्सी लगे?

जब दोनों डांस कर रहे थे तो पब्लिक वंस मोर.. वंस मोर की आवाजें लगा रही थी... इस प्रोग्राम के दौरान दोनों एक-दूसरे के साथ काफी सहज दिख रहे थे। आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में दीपिका को बेस्ट एंटरटेनर का और रणबीर को यूथ आइकन का अवार्ड दिया गया। गाने के दौरान रणबीर ने मजाक में कहा कि यार जब दीपिका जैसी हसीना सामने हो तो हर हाल मे दिल बदतमीज हो जायेगा, जिस पर दीपिका शर्माये बिना नहीं रहीं।

मालूम हो कि रणबीर से कार्यक्रम के दौरान उनके लोकप्रिय गानों पर नृत्य की मांग की गई। इससे पहले वह आमिर खान, कंगना रनाउत सौंदर्या आर. अश्विन और दीपिका पादुकोण के साथ मंच पर मौजूद थे। लेकिन, जैसे ही रणबीर का गाना शुरू हुआ, मंच पर दीपिका को छोड़कर बाकी सब वहां से हट गए। रणबीर और दीपिका ने गाने पर दिल खोल कर नृत्य किया। दीपिका और रणबीर को एक दूसरे के साथ हंसते, मुस्कराते और ठुमके लगाते और देखा गया।

मालूम हो कि फिल्म 'बचना ए हसीनों' के दौरान रणबीर-दीपिका एक-दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हो गये थे लेकिन ना जाने फिर दोनों के बीच में क्या हुआ दोनों अलग हो गये और लंबे समय बाद पिछले साल फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में साथ दिखाई दिए थे, जो किे एक बहुत बड़ी हिट साबित हुई। दोनों का साथ आना लोगों के लिए काफी सुखद होता है इसलिए लोग बार-बार दोनों को साथ देखना चाहते हैं। वैसे दीपिका इन दिनों रणवीर सिंह के साथ और रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ के साथ बिजी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X