तो शाहरूख नहीं दीपिका को केविन 'लुंगी' में सेक्सी लगे?
दीपिका कहती हैं कि केविन ने जब उनके साथ उनकी हिट फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के सुपरहिट सांग लुंगी डांस... पर डांस किया तो मैं तो बस उन्हें ही देखती रह गयी. रियली मैंने लुंगी में इतना सेक्सी और इतना आकर्षक व्यक्ति नहीं देखा।
Must Watch: दीपिका पादुकोण की कातिल अदाएं...
तो दीपिका मैडम आपकी यह बातें जहां केविन स्पेसी की तारीफ कर रही हैं वहीं दूसरी ओर यह भी साबित करती हैं कि आप को शाहरूख मियां जो कि इस गाने के रियल हीरो हैं, वो लुंगी में अच्छे नहीं लगे, सोच लीजिये दीपिका मैडम, जब किंग खान को यह बात पता चलेगी तो उन्हें कैसा महसूस होगा जो कि आपकी तारीफें करते नहीं थकते हैं।
मालूम हो कि एनडीटीवी इंडियन ऑफ द इयर पुरस्कार समारोह में मंगलवार को दीपिका को 'इंटरटेनर ऑफ द इयर' का पुरस्कार मिला है। इस दौरान केविन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "मैंनें लुंगी में इतना आकर्षक व्यक्ति नहीं देखा।"
साल 2013 में लगातार चार हिट फिल्में देने वाली दीपिका को पिछले हफ्ते टांपा बे, फ्लोरिडा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) पुरस्कार समारोह में भी 'इंटरटेनर ऑफ द इयर' के पुरस्कार से नवाजा गया। आईफा में केविन ने दीपिका को न सिर्फ आईफा की ट्रॉफी दी, बल्कि लुंगी बांधकर 'चेन्नई एक्सप्रेस' के गाने 'लुंगी डांस' पर दीपिका के साथ नृत्य भी किया।
एनडीटीवी इंडियान ऑफ द इयर पुरस्कार समारोह में सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान ने दीपिका को पुरस्कृत किया। दीपिका की आने वाली फिल्में 'हैप्पी न्यू इयर' और 'फाइंडिंग फैनी' हैं। 'हैप्पी न्यू इयर' में वो फिर से एक बार अभिनेता शाहरूख खान के साथ हैं। फिल्म की निर्देशिका फराह खान हैं। फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












