..................... Again Deepika Padukone to play Amitabh Bachchan's daughter in 'Piku' - Hindi Filmibeat

अमिताभ की डॉटर सीट पर फिर से दीपिका का आरक्षण

इसे कहते हैं सितारें बुंलदी पर.. जब आदमी का वक्त सही चल रहा होता है तो हर अच्छी चीज उसके पास खुद ब खुद चली आती है। और इस समय बॉलीवुड में अच्छा टाइम चल हा है खूबसूरत दीपिका पादुकोण का।

सौ करोड़ की हसीना दीपिका पादुकोण को साइन करने की लाइन लगी हुई है। फिल्मों और विज्ञापनों में उनकी माग लगातार बनी हुई है। ऊपर से उनकी खुशकिस्मती में एक और पन्ना उस समय जुड़ गया जिस समय फिल्ममेकर शुजीत सरकार ने उन्हें अपनी फिल्म 'पीकू' में लीड रोल प्ले करने का ऑफर दिया।

Did You Know: दीपिका पादुकोण द ग्रेट अमिताभ को कंप्लीट एक्टर मानती हैं

दीपिका को इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी बनने का मौका मिल रहा है। जिसे कि दीपिका ने बिल्कुल भी गंवाना उचित नहीं समझा और उन्होंने तुरंत शुजीत को फिल्म के लिए हां कर दिया।

गौरतलब है कि इससे पहले फिल्म 'पीकू' में परिणिति चोपड़ा लीड रोल प्ले कर रही थीं लेकिन तारीखों की समस्या के चलते उन्होंनें फिल्म छोड़ दी जिसके बाद शुजीत सरकार सीधे दीपिका के पाल पहुंचें और दीपिका ने उन्हें बिल्कुल भी निराश नहीं किया।आपको बता दें प्रकाश झा की फिल्म 'आरक्षण' में भी दीपिका ने अमिताभ बच्चन की बेटी का किरदार निभाया था।

एक बार फिर से पर्दे पर दिखेगी आरडीक्स जोड़ी यानी रणबीर-दीपिका!

फिल्म 'पीकू' में हीरो इरफान खान है। फिल्म की कहानी बाप-बेटी के रिश्ते की कहानी है, फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू हो जायेगी।

Did You Know: दीपिका पादुकोण द ग्रेट अमिताभ को कंप्लीट एक्टर मानती हैं।एक इवेंट में दीपिका ने कहा था कि अक्सर मैं सुनती हूं कि अमिताभ जी को लोग महान अभिनेता कहते है लेकिन जब मैंने उनके साथ काम किया तो एहसास हुआ कि उन्हें लोग महान क्यों कहते हैं? वो एक कंप्लीट एक्टर है, आई हैव नो वर्ड टू एक्सपेल्न इट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X