..................... After Yudh, Amitabh Bachchan again wants to come on television - Hindi Filmibeat

'युद्ध' में फेल, लेकिन फिर भी TV पर आना चाहते हैं बिग बी

बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन ने टीवी रिएलिटी गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' से काफी शोहरत और लोकप्रियता हासिल की। लेकिन वहीं उनके टीवी सीरियल 'युद्ध' को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। युद्ध की शुरूआत भले ही काफी हो-हल्ले के साथ हुई थी, लेकिन टीआरपी के मामले में वह पीछे रह गई।

लेकिन अमिताभ बच्चन ने लेकिन हार नहीं मानी है, उन्होंने कहा कि वह टीवी धारावाहिक के क्षेत्र में फिर से कोशिश करेंगे और उन्हें उम्मीद है कि इस बार उनके पास कुछ नया होगा। और लोग उन्हें छोटे पर्दे पसंद भी करेंगे।

रिभु दासगुप्ता निर्देशित मनोवैज्ञानिक रहस्य-रोमांच से भरपूर धारावाहिक 'युद्ध' 20 एपीसोड वाली लघु कड़ी के रूप में साल 2014 में प्रसारित हुआ था। सीरियल में अमिताभ बच्चन समेत सारिका, जाकिर हुसैन, मोना वासु, नवाजुद्दीन सिदिक्की और केके मेनन ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं। लेकिन इतने बड़े नामों के बावजूद यह सीरियल टीवी दर्शकों को लुभा पाने में नाकाम रहा।

यह पूछे जाने पर कि 'युद्ध' में गलती कहां पर हुई, अमिताभ ने कहा, 'लोगों को यह पसंद नहीं आया, इसलिए यह चला नहीं। सिर्फ अभिनय अच्छा होने से ही सब कुछ नहीं होता। लोगों को कहानी भी पसंद आनी चाहिए। बहरहाल, भविष्य में हम फिर से कोशिश करेंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X