कमल हासन के बाद मुश्किल में मणि रत्नम
एक बार फिर से साउथ सिनेमा को लेकर बवाल के आसार दिख रहे हैं। कमल हासन की महात्वाकांक्षी फिल्म विश्वरूपम पर मुस्लिम समुदाय ने हंगामा मचाया था जो कि कितनी मुश्किलों के शांत हुआ वो तो आपको पता ही है लेकिन एक बार फिर से जाने-माने निर्माता-निर्देशक मणि रत्नम की फिल्म कडल मुश्किलों में आ गयी है। इस फिल्म के खिलाफ मुस्लिम नहीं ईसाई धर्म के लोग पुलिस स्टेशन पहुंच गये हैं।
ईसाई समुदाय के लोगों ने इस फिल्म से 6 सीन हटाए जाने की मांग की है। सोमवार को उन्होंने पुलिस कमिश्नर के सामने इस फिल्म के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। ईसाई समुदाय के लोगों ने कहा है कि फिल्म के कुछ आपत्तिजनक दृश्यों से हमारे धर्म के लोगों की भावनाएं आहत होंगी। वैसे कडल एक तमिल शब्द है जिसक अर्थ समुद्र है।
गौरतलब है कि कमल हासन की फिल्म विश्वरूपम को तमिलनाडु सरकार ने इसलिए बैन कर दिया था क्योंकि मुस्लिम सुमदाय को इस फिल्म के कुछ हिस्सों से एतराज था।मामला हाईकोर्ट पहुंच गया था लेकिन अंत में कमल हासन को समझौता करना ही पड़ा और फिल्म के 7 सीन को काटना पड़ा तब कहीं जाकर फिल्म तमिलनाडु में रिलीज हुई।
देखते हैं मनिरतनम की फिल्म के साथ क्या होता है? वैसे आप इस बारे में क्या राय रखते हैं?


Click it and Unblock the Notifications












