टाइगर के बाद जैकी की बेटी कृष्णा की बॉलीवुड में एंट्री
अभी तक लोग जैकी दादा के बेटे टाइगर के मोहपाश से निकल नहीं पाये थे कि अब खबर आ रही है कि जैकी दादा की बेटी कृष्णा भी अब फिल्मों में आ रही है, लेकिन बतौर अभिनेत्री नहीं बल्कि बतौर डायरेक्टर। कृष्णा बहुत जल्द लोगों के सामने डॉक्युमेंट्री डायरेक्टर के तौर पर प्रकट होंगी। अपने पिता और अपने भाई की तरह कृष्णा को एक्टिंग में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है।
लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें अपने भाई और अपने पापा की एक्टिंग पसंद नहीं है, वो दोनों की बहुत बड़ी प्रशंसक है। लेकिन वो फिल्मों में हिरोईन बनकर नहीं बल्कि फिल्में बनाकर नाम कमाना चाहती हैं और एकता कपूर और जोया अख्तर की तरह प्रोडक्शन में नाम कमाना चाहती हैं।
वैसे कृष्णा काफी खूबसूरत हैं औऱ उनकी खूबसूरती और अदा से ही प्रभावित होकर करण जौहर ने उन्हें अपनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में हिरोईन का रोल ऑफर किया था, लेकिन कृष्णा ने रोल को मना कर दिया था और उसके बाद करण ने अपनी फिल्म में महेश भट्ट की बेटी आलिया को रोल ऑफर कर दिया था। और आलिया ने इस फिल्म से बॉक्सऑफिस पर तहलका मचा दिया।


Click it and Unblock the Notifications
