..................... Tiger Shroff's HEROPANTI all set to be a hit, Happy Fans - Hindi Filmibeat

रितिक की ही तरह हिट निकले मिस्टर टाइगर श्रॉफ

फिल्म अभिनेता जैकी श्राफ के बेटे टाइगर श्रॉफ की पहली फिल्म हीरोपंती ने ठीकठाक बिजनेस कर लिया है और साथ ही इस फिल्म ने औसत बिजनेस करके टाइगर को सफल हीरो का तमगा दे दिया है। फिल्म सफल होती है तो लोगों के अंदर आत्मविश्वास भी पैदा हो जाता है, जो कि टाइगर के अंदर पैदा हो गया है।

कुछ फिल्म समीक्षकों ने टाइगर की तुलना सुपरस्टार रितिक रोशन से की है जिनकी पहली फिल्म कहो ना प्यार है एक बहुत बड़ी हिट थी लेकिन टाइगर की फिल्म हीरोपंती उतनी बड़ी हिट तो नहीं है लेकिन फिल्म और टाइगर लोगों को पसंद आ रहे हैं।

समीक्षकों ने पहले ही टाइगर को रितिक की तरह कंपलीट पैकेज कहा था जिसमें डांस और एक्शन के सारे गुण मौजूद है लेकिन टाइगर को खुद को साबित करने के लिए अभी लंबा रास्ता तय करना है इसलिए समीक्षकों ने कहा है कि उन्हें रितिक की तरह खुद को शूट करने वाले रोल ही करने चाहिए। फिलहाल टाइगर ने पहली फिल्म से लोगों को इंप्रेस किया है देखते हैं लोगों के ऊपर यह इंप्रेसन कब तक जमा रहता है।

मालूम हो कि साजिद नाडियावाला निर्मिता और शब्बीर खान निर्देशित 25 करोड़ की फिल्म हीरोपंती ने अभी तक 35 करोड़ के आस-पास बिजनेस कर लिया है। फिल्म में उनके साथ नवोदित तारिका कृति शेनन ने भी सिल्वर स्क्रीन पर कदम रखा है जिन्हें भी लोगों ने काफी पसंद किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X