वेलकम बैक: पूरे 30 साल बाद अमिताभ-रेखा साथ-साथ!
सुनकर हैरान हो गये ना.. लेकिन यही सुनने में आया है कि अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री रेखा एक साथ आपको पर्दे पर नजर आ सकते हैं। खबर है कि सुपरहिट फिल्म वेलकम के सीक्वेल पार्ट में वेलकम बैक...में अमिताभ बच्चन के साथ रेखा को कास्ट करने जा रहे हैं निर्माता फिरोज नाडियाडवाला।
उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि हम इस फिल्म कोयादगार बनाये इसलिए हम अमिताभ और रेखा के रोल को काफी सुंदर और प्रभावशाली ढंग से पेश करने वाले हैं।
फिरोज ने दावा किया है कि वेलकम के हिट करेक्टर फिरोज खान से अच्छा रोल अमिताभ का होगा। हालांकि फिरोज ने कहा कि अमिताभ और रेखा से इस बारे में कोई बात-चीत नहीं हुई है लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि दोनों उनकी फिल्म के लिए राजी हो जायेंगे क्योंकि आज दोनों उन चीजों से बहुत दूर आ चुके हैं जिनकी वजह से दोनों ने कभी भी साथ काम ना करने का फैसला किया था।
गौरतलब है कि अमिताभ-रेखा ने पूरे 18 फिल्मों में एक साथ काम किया है , दोनों की साथ में अंतिम बार काम यश चोपड़ा की फिल्म सिलसिला में किया था। रेखा-अमिताभ बॉलीवुड के दो ऐसे सितारे हैं जिनके प्यार की खबरों ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं लेकिन आज तक दोनों के सिवा किसी को नहीं पता कि दोनों क्यों अलग हुए और एक-दूसरे का सामना करने से क्यों कतराते हैं। फिल्म वेलकम 2 के निर्देशक अनीज बज्मी होंगे। फिल्म में अमिताभ डॉन के रोल में दिखेंगे तो वहीं रेखा का किरदार फैशन डिजाइनर का होगा।


Click it and Unblock the Notifications












