रिहाना के बाद, एडल्ट स्टार मिया खलीफा भी किसान आंदोलन के समर्थन में उतरीं, ट्विट कर पूछे सवाल
भारत में कृषि बिल को लेकर लंबे समय से किसान आंदोलन चल रहा है। हरियाणा, पंजाब और देश के अलग-अलग हिस्सों के किसान इस बिल का विरोध कर रहे हैं। अब तक जहां यह देश का मुद्दा बना हुआ था। अब इस पर कई चर्चित इंटरनेश्नल नाम भी अपना समर्थन दिखा रहे हैं। पॉपस्टार रिहाना के बाद अब एडल्ट स्टार रह चुकीं मिया खलीफा ने भी किसानों के समर्थन में ट्विट किया है।
नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को एक महीने से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है। ऐसे में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से दिलजीत दोसांझ, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, सोनू सूद, तापसी पन्नू से लेकर स्वरा भास्कर तक.. कई सेलिब्रिटी किसानों के सपोर्ट में हैं।

लेकिन पॉपस्टार रिहाना के बाद यह आंदोलन विश्व भर में ध्यान आर्कषित कर रहा है। बता दें, रिहाना ट्विटर पर चौथी सबसे ज्यादा फॉलो होने वाली सेलिब्रिटी हैं। वहीं, रिहाना के बाद अब मिया खलीफा का ट्विट भी वायरल हो रहा है।
अजय देवगन से लेकर सलमान खान की फिल्में हुई हैं डिब्बाबंद- करण जौहर की 'तख्त' का क्या होगा हाल!


Click it and Unblock the Notifications











