अजय देवगन से लेकर सलमान खान की फिल्में हुई हैं डिब्बाबंद- करण जौहर की 'तख्त' का क्या होगा हाल!
करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म तख्त जितने जोरशोर के साथ दर्शकों के सामने आई थी, उतनी ही जोरशोर के साथ अब फिल्म के बंद होने की खबरें भी आ रही है। कहा जा रहा है कि काफी भारी भरकम बजट होने की वजह से फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
हालांकि करण जौहर ने यह कंफर्म किया है कि फिल्म को सिर्फ कुछ वक्त के लिए आगे बढ़ाया गया है, डिब्बाबंद नहीं हुई है। बता दें, इस पीरियड ड्रामा फिल्म में रणवीर सिंह, विकी कौशल, करीना कपूर, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर जैसे सितारे आएंगे। तख्त, मुग़ल इतिहास के दो भाईयों की कहानी है - औरंगज़ेब और दारा शिकोह। दोनों शाहंजहां के बेटे थे।

बहरहाल, बॉलीवुड में पहले भी ऐसा हो चुका है जब किसी फिल्म की जोर शोर से घोषणा की गई, लेकिन जल्द ही डिब्बाबंद हो गई। कभी स्टारकास्ट की वजह से तो कभी बजट या कभी किसी आकस्मिक आपत्ति की वजह से। सलमान खान, आमिर खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक की फिल्में डिब्बाबंद हो चुकी हैं।
यहां जानें और कौन सी फिल्में हैं.. जो सुपरस्टार्स होते हुए भी कभी नहीं बन पाईं-


Click it and Unblock the Notifications











