नेशनल अवार्ड के बाद राजकुमार को इज्जत मिलने लगी है
Video: 'सिटी लाइट्स' का ट्रेलर
राजकुमार ने कहा, "मेरी व्यक्तिगत जिंदगी सहज हो गई है। मैंने सुख सुविधाओं की चीजें पा ली है और पैसा कमाना शुरू कर दिया है। हालांकि, मैं अभी भी वैसा ही हूं। लेकिन अब अपने लिए लोगों की नजर में मैं इज्जत और प्यार देखता हूं। हालांकि राजकुमार ने कहा कि अभी भी सफलता उनसे काफी दूर है।
उन्होंने कहा, "मैं खुद को सफल नहीं मानता, यह अभी भी काफी दूर है। मुझे अभी और कहानियां मिल रही हैं, जो निर्देशक पहले मुझसे नहीं मिलना चाहते थे, वे अब मुझसे संपर्क कर रहे हैं। अब मेरे पास कई विकल्प हैं।"
राजकुमार हाल ही में फिल्म 'क्वीन' में कंगना रणौत के साथ नजर आए थे। उन्होंने सोनम कपूर के साथ 'डॉली की डोली' की शूटिंग शुरू कर दी है। लेकिन उनके लिए 'सिटी लाइट्स' भी काफी मायने रखती हैं क्योंकि इस फिल्म के निर्देशक हंसल मेहता हैं जिनकी ही फिल्म शाहिद के लिए राजकुमार को नेशनल अवार्ड मिला है। फिल्म एक रीयल स्टोरी पर आधारित है। फिल्म 30 मई को रिलीज हो रही है। फिल्म में राजकुमार राव के साथ नवोदित तारिका पत्रलेखा भी बॉलीवुड में एंट्री कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications












