Video: सच्चाई और इमोशंस से भरा है 'सिटी लाइट्स' का ट्रेलर

Rajkummar Rao's 'City Lights' trailer is full of Emotions and reality
नेशनल अवार्ड विनर अभिनेता राजकुमार राव की मोस्ट अवेटड फिल्म 'सिटी लाइट्स' का ऑफिशियल ट्रेलर शुक्रवार को लांच हो गया है और उम्मीद के मुताबिक काफी प्रभावशाली भी है। फिल्म एक सच्ची कहानी पर अधारित है जिसे पर्दे जिया है अभिनेता राजकुमार राव और नवोदित तारिका पत्रलेखा ने।

Video: 'सिटी लाइट्स'

फिल्म एक ऐसे वक्त के मारे पति-पत्नी की कहानी है जिन्हें कि रोजी के चलते राजस्थान का गांव छोड़कर मुंबई आना पड़ता है। लेकिन मुंबई आते ही उनकी जिंदगी में काफी कुछ चेंज हो जाता है। ऐसे ही कश्मकश को पर्दे पर उतारने की कोशिश की है निर्देशक हंसल मेहता ने 'सिटी लाइट्स' के जरिये।

फिल्म में रियलिटी लाने के लिए अभिनेता राजकुमार राव असल में मूंछ बढ़ाई। राजकुमार ने नकली मूंछें चुनने की बजाय असली मूंछे बढ़ाई, जिससे कि फिल्म में उनका रूप तार्किक बना रहे। उन्होंने कथित तौर पर अपनी अन्य फिल्म 'डॉली की डोली' की शूटिग भी आगे बढ़ा दी, ताकि 'सिटीलाइट्स' के प्रचार के लिए उनका मूंछों वाला रूप बरकरार रहे। फिल्म 30 मई को रिलीज होनी है।

'सिटीलाइट्स' अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'मेट्रो मनीला' का रीमेक है। हंसल मेहता के साथ राजकुमार राव ने दूसरी बार काम किया है दोनों ने साथ में पहले 'शाहिद' में काम किया था जिसके लिए राजकुमार को नेशनल अवार्ड मिला है।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/9fyO8OFK9yw?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X