इरफान खान की निधन के बाद, सुशांत सिंह राजपूत को मिली थी ये फिल्म, निर्देशक को मिला झटका
पिछले दो महीनों ने बॉलीवुड ने कई दिग्गज कलाकारों को खो दिया है। इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान, बासु चटर्जी और अब सुशांत सिंह राजपूत। एक के बाद एक इन कलाकारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। ना सिर्फ उनके परिवार, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री और चाहने वाले भी शोक मना रहे हैं।
29 अप्रैल 2020 को इरफान खान का निधन हुआ। उनके जाने से कई निर्माता- निर्देशकों का उनके साथ काम करने का ख्वाब अधूरा रह गया था। कई फिल्म अधूरे रह गए। निर्देशक आनंद गांधी चाहते थे कि उनकी आगामी फिल्म में इरफान हों, लेकिन इरफान ने दुनिया को अलविदा कर दिया। इरफान के निधन के बाद निर्देशक ने सुशांत सिंह राजपूत को अप्रोच किया था। और सुशांत लगभग फाइनल माने जा रहे थे। लेकिन अब सुशांत के निधन के बाद उनकी फिल्म पर फिर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं।

आनंद गांधी ने कहा, ये बेहद दुखद है कि इस कहानी को पूरा करने में मुझे इतना लंबा वक्त लग गया। इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर पिछले 5 साल से काम चल रहा था।
आ गई सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, साथ ही किया गया कोरोना टेस्ट- सामने आया मौत का कारण
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications