आ गई सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, साथ ही किया गया कोरोना टेस्ट- सामने आया मौत का कारण

14 जून 2020 को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट देर रात आई जिसमें आत्महत्या की पुष्टि की गई है। वहीं, उनका कोरोना टेस्ट भी लिया गया है, जो कि निगेटिव आया है। जबकि ऑर्गेन को जांच के लिए जेजे अस्पताल भेज दिया गया है। जहां जांच की जाएगी कि उनके ऑर्गन्स में किसी तरह का जहर या ड्रग्स तो नहीं है।

मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। मुंबई पुलिस ने कहा कि उन्हें सुशांत के कमरे से कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, वे पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। सुशांत के नौकर ने पुलिस को उनके आत्महत्या की जानकारी दी।

Sushant Singh Rajput

Recommended Video

Sushant Singh Rajput की अंतिम यात्रा हुई ऐसे; Check Out Video | FilmiBeat

रविवार का दिन सुशांत ने आम दिनों की तरह ही शुरु किया। वह साढ़े छह बजे उठे, साढ़े नौ बजे सुशांत ने जूस पिया और अपने कमरे में बंद हो गए। सुशांत अपने कमरे में 12.30 बजे तक बंद रहे। जब उनका नौकर उनके कमरे में खटखटाने गया और सुशांत ने दरवाज़ा नहीं खोला तब चाभी बनाने वाले को बुलवाया गया और दरवाज़ा खोला गया।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X